70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन
‘लापता लेडीज’ का जलवा
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की विजेताओं की सूची
70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 विजेताओं की सूची: अहमदाबाद, गुजरात में बीती रात 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और करण जौहर ने की। ईकेए एरिना में आयोजित इस अवार्ड शो में बॉलीवुड के साथ भोजपुरी सितारों ने भी अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी विजेताओं के नाम की घोषणा की गई और उन्हें प्रतिष्ठित ब्लैक लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया। आइए, 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की विजेताओं की सूची पर एक नज़र डालते हैं।
‘लापता लेडीज’ का जलवा
इस साल के फिल्मफेयर अवार्ड्स में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म को कई श्रेणियों में नामांकित किया गया और इसने कई पुरस्कार भी जीते। इसके अलावा, अभिनेता लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए।
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की विजेताओं की सूची
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: जीनत अमान
- बेस्ट एक्टर: अभिषेक बच्चन (I Want to Talk), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
- बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (जिगरा)
- बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
- बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: छाया कदम (लापता लेडीज)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: रवि किशन (लापता लेडीज)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मंडगांव एक्सप्रेस), आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370)
- बेस्ट मेल डेब्यू: लक्ष्य (किल)
- बेस्ट म्यूजिक एल्बम: राम संपत (लापता लेडीज)
- बेस्ट फीमेल डेब्यू: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: मधुबंती बागची (आज की रात – स्त्री 2)
- बेस्ट लिरिक्सिस्ट: प्रशांत पांड़े (सजनी- लापता लेडीज)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: सुभाष साहू (किल)
- बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स: राजकुमार राव (श्रीकांत)
- बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
- बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
- बेस्ट डायलॉग: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स: I Want to Talk (शूजित सरकार)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: दर्शन जालान (लापता लेडीज)
- बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले: रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: राफे महमूद (किल)
- बेस्ट एक्शन: सीयंग ओएच और परवेज शेख (किल)
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत (लापता लेडीज)
- बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
- बेस्ट वीएफएक्स: रीडिफाइन (मूंज्या)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को सीजर (बैड न्यूज-तौबा-तौबा)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा (किल)
You may also like
प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की धमाकेदार शुरुआत! भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 331 रन का विशाल लक्ष्य
बिहार चुनाव: एनडीए की सीटों का हुआ बंटवारा, बीजेपी और जेडीयू इतनी सीटों पर उतारेंगी उम्मीदवार
10वीं पास युवक ने 4 दिन की ट्रेनिंग` के दम पर बना डॉक्टर हर दिन सैकड़ों मरीजों की ज़िंदगी से करता रहा खिलवाड़
बिहार: मुकेश सहनी ने महागठबंधन में नाराजगी की बात स्वीकारी, दिल्ली के लिए रवाना
मोनालिसा ने 'बिजुरिया' गाने पर साड़ी में डांस करते हुए वीडियो किया शेयर